Recent-Post

  • तिरुपति बालाजी

    वेंकटेश्वर, विष्णु के एक अवतार , तिरुपति मंदिर के प्रमुख देवता हैं । ऐसा माना जाता है कि देवता स्वयंभू (स्वयं प्रकट) हैं। देवता के पास त्रिमूर्ति की शक्ति है : ब्रह्मा, विष्णु और शिव, और कुछ संप्रदाय मानते हैं कि वेंकटेश्वर में शक्ति और स्कंद की शक्ति भी है। ऋषि अन्नमाचार्य ने वेंकटेश्वर की 'सर्वोच्च भगवान' के रूप में प्रशंसा की, जो योगियों के लिए दत्तात्रेय के रूप में, शैवों के लिए शिव के रूप में प्रकट होते हैं , और भक्त की इच्छा के अनुसार जो भी रूप में प्रकट होते हैं।.

  • Enter Slide 2 Title Here

    Woody Magazine is a free premium blogger template. This is free for both personal and commercial use. However, you are required to keep the footer links intact which provides due credit to its designers and authors.
    This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

  • Enter Slide 3 Title Here

    Woody Magazine is a free premium blogger template. This is free for both personal and commercial use. However, you are required to keep the footer links intact which provides due credit to its designers and authors.
    This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

बुधवार, 30 नवंबर 2022

  हनुमान चलीसा  के  लाभ


ऐसी मान्यता है कि, कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं।

यह अपने भक्तों और आराधकों पर सदैव कृपालु रहते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं । हनुमान जी की कृपा से ही तुलसीदास जी को भगवान राम के दर्शन हुए थे।

आर्थिक परेशानी से मुक्ति

अष्टसिद्धि नव निधि के दाता।

अस बर दीन्ह जानकी माता ॥

हनुमान जी को अष्टसिद्घि और नव निधि के दाता कहा गया है। जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना हनुमान जी पूरी करते हैं चाहे वह धन संबंधी इच्छा ही क्यों न हो। जब कभी भी आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़े , मन में हनुमान जी का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दीजिए।

जब अनजाना भय डराए

भूत पिशाच निकट नहिं आवै ।
महाबीर जब नाम सुनावै ॥

इस दोहे से बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने वाले व्यक्ति का मनोबल बढ़ जाता है और उसे किसी भी तरह का भय नहीं रहता है।
अगर किसी को कोई अनजाना भय डरा रहा हो तो, उसे हर रात सोने से पहले हाथ पैर धोकर पवित्र मन से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए।


बिद्यावान गुणी अति चातुर ।
राम-काज करिबे को आतुर ॥

आपने देखा होगा कि मंगलवार के दिन छात्र बड़ी संख्या में हनुमान जी के मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इसका कारण यह है कि हनुमान जी की जिनपर कृपा होती है वह बुद्घिमान, गुणी और चातुर यानी अक्लमंद हो जाते हैं।
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। छात्र जीवन में चालीसा का पाठ करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।
मुक्ति



नवंबर 30, 2022   Posted by Satish Kumar Tripathi in with No comments
Read More

 

|| श्री हनुमान चालीसा ||

दोहा
श्रीगुरु-चरन-सरोज-रज निज-मन-मुकुरु-सुधारि।
बरनउँ रघुबर-बिमल-जस जो दायक फल चारि ॥
बुद्धि-हीन तनु जानिकै सुमिरौं पवनकुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेश बिकार॥
॥चौपाई॥
जय हनुमान ज्ञान-गुण-सागर ।
जय कपीश तिहुँ लोक उजागर ॥१॥
राम-दूत अतुलित-बल-धामा ।
अंजनीपुत्र-पवनसुत-नामा ॥२॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी ।
कुमति-निवार सुमति के संगी ॥३॥
कंचन-बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुंडल कुंचिता केसा ॥४॥
हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै ।
काँधे मूँज-जनेऊ छाजै॥५॥
शंकर स्वयं केसरीनंदन ।
तेज प्रताप महा जग-बंदन ॥६॥
बिद्यावान गुणी अति चातुर ।
राम-काज करिबे को आतुर ॥७॥
प्रभु-चरित्र सुनिबे को रसिया ।
राम-लखन-सीता-मन-बसिया ॥८॥
ससूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा ।
बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥९॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे ।
रामचंद्र के काज सँवारे ॥१०॥
लाय सँजीवनि लखन जियाये ।
श्श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॥११॥
रघुपति किन्ही बहुत बड़ाई ।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥१२॥
सहसबदन तुह्मारो जस गावैं ।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॥१३॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा।
नारद सारद सहित अहीशा ॥१४॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते ।
कबि कोबिद कहि सकैं कहाँ ते ॥१५॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा ।
राम मिलाय राज-पद दीन्हा ॥१६॥
तुह्मरो मंत्र बिभीषन माना ।
लंकेश्वर भए सब जग जाना ॥१७॥
जुग सहस्र जोजन पर भानु ।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥१८॥
प्रभु-मुद्रिका मेलि मुख माहीं ।
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥१९॥
दुर्गम काज जगत के जेते ।
सुगम अनुग्रह तुह्मरे ते ते ॥२०॥
राम-दुआरे तुम रखवारे ।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥२१॥
सब सुख लहै तुह्मारी शरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना ॥२२॥
आपन तेज सह्मारो आपे।
तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥२३॥
भूत पिशाच निकट नहिं आवै ।
महाबीर जब नाम सुनावै ॥२४॥
नासै रोग हरै सब पीरा ।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा ॥२५॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै ।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥२६॥
सब-पर राम राय-सिरताजा ।
तिन के काज सकल तुम साजा ॥२७॥
और मनोरथ जो कोई लावै ।
तासु अमित जीवन फल पावै ॥२८॥
चारों जुग परताप तुह्मारा ।
है परसिद्ध जगत-उजियारा ॥२९॥
साधु सन्त के तुम रखवारे ।
असुर निकन्दन राम दुलारे ॥३०॥
अष्टसिद्धि नव निधि के दाता ।
अस बर दीन्ह जानकी माता ॥३१॥
राम-रसायन तुह्मरे पासा ।
सदर हो रघुपति के दासा ॥३२॥
तुह्मरे भजन राम को पावै ।
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥३३॥
अन्त-काल रघुबर-पुर जाई ।
जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ॥३४॥
और देवता चित्त न धरई ।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥३५॥
संकट कटै मिटै सब पीरा ।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥३६॥
जय जय जय हनुमान गोसाईं ।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥३७॥
जो शत बार पाठ कर कोई ।
छूटहि बन्दि महा सुख होई ॥३८॥
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ।
होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥३९॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा ।
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥४०॥
॥दोहा॥
पवनतनय संकट हरण मंगल-मूरति-रूप ।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर-भूप ॥


नवंबर 30, 2022   Posted by Satish Kumar Tripathi in , , , with No comments
Read More

Bookmark Us

Delicious Digg Facebook Favorites More Stumbleupon Twitter

Search